ढेकियाजुलीः ढेकियाजुली में आज लखी पूजा की रौनक सुबह से ही बाजारों में देखने को मिली। एक तरफ लोग बाजारों में पूजन सामग्री खरीद रहे थे तो दूसरी तरफ लोग मां लखी की प्रतिमा की खरीदारी कर रहे थे। लोगों ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि लखी पूजा से पहले फलों के दामों में गिरावट थी। लेकिन आज फलों के दाम अचानक काफी बढ़ गए। वहीं लोगों का यह भी कहना है कि दाम बढ़े या ना बढ़े पूजा तो करना ही पड़ेगा। मालूम हो कि ढेकियाजुली के प्रायः सभी दुर्गा पूजा मंडपों में लखी पूजा का आयोजन किया गया। साथ ही गांव, चाय बागानों में भी लखी पूजा का आयोजन करते देखा गया।