एजल : मिजोरम ने राज्य भर के किसानों को सुविधा प्रदान करने के लिए केंद्र से सौर जल पंपों के लिए धन की मांग की है। बयान में कहा गया है कि राज्य के कृषि, सिंचाई और जल संसाधन मंत्री सी. लालरिनसंगा ने पिछले हफ्ते नई दिल्ली में केंद्रीय बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह से मुलाकात की थी और उनसे इस मामले पर चर्चा की थी। लालरिनसंगा ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि सौर पंप राज्य में उपयोग के लिए व्यापक रूप से उपयुक्त हो सकते हैं क्योंकि यह देश के सुदूर राज्यों में से एक है।