डिमापुर : नगालैंड के डिमापुर तथा असम के खटखटी कार्सियांग के साथ-साथ विभिन्न जगहों पर जन संपर्क अभियान चलाते हुए आगामी 11 अक्तूबर को डिमापुर डीडीएससी स्टेडियम, गोलाघाट रोड लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाए जाने की जानकारी दी गई। इस जयंती में देश के नेता सह बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क करते हुए बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, झंझारपुर के सासंद रामप्रीत मंडल, उत्तर प्रदेश जदयू प्रदेश महासचिव सुशील पटेल, बिहार जदयू प्रदेश सचिव रंजन सिंह पटेल, वैशाली जदयू जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र, शिवनाथ सिंह, रणधीर सिंह, महेंद्र पंडा, हाजी मंसूर, लालबाबू, सुरेश कुमार के साथ-साथ सैकड़ों लोगों को कार्यक्रम में आने को आमंत्रित किया गया।डिमापुर