अगरतला : बांग्लादेश के संदिग्ध बदमाशों ने भारत-बांग्लादेश सीमा से लगे त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले के एक अंदरूनी गांव में कथित तौर पर एक घर में आग लगा दी। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने इस घटना पर अपने समकक्ष बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) के समक्ष विरोध दर्ज कराया और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार को शोभापुर गांव की है जिसे शनिवार को सार्वजनिक किया गया। पुलिस ने कहा कि प्रभावित घर सीमा के जीरो लाइन प्वाइंट पर स्थित था।