गुवाहाटीः अपराधों का केंद्र बिंदु बनते जा रहे गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर आज रविवार को पुनःसोने की तस्करी का एक भांडाफोड़ किया गया। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूत्रों के आधार पर आज रविवार को कामरुप मेट्रो में जीआरपी के एक अभियान के दौरान सोना जब्त किया गया। पुलिस की माने तो जब्त किए गए सोने का वजन 340 ग्राम बताया गया है। इस सोने के साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बिकास विश्वास (38) के रूप में हुई है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।