बंगाईगांवः चिरांग जिला के कुकुरमारी स्थित 156वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने गत दिनों गांधी जयंती पर मेगा स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान केरिपुब ने अपने मुख्यालय परिसर के अंदर एवं बाहर विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान 2.0 के तहत ओम प्रकाश टोकस कमांडेंट 156वीं वाहिनी केरिपुब के नेतृत्व में उक्त मेगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में अधिकारीगण, अधिनस्थ अधिकारीगण एवं वीर जवानों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर स्थानीय आम नागरिकों को भी स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया तथा उन्हें इस दिशा में कार्य करने हेतु प्रेरित भी किया गया।