एजल : मिजोरम राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने राज्य की मतदाता सूची से लगभग 1500 ब्रू मतदाताओं के नाम हटा दिए हैं। एसईसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि त्रिपुरा एसईसी के अनुरोध के बाद ब्रू मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इसके लिए त्रिपुरा एसईसी ने मिजोरम चुनाव विभाग से इरोनेट के माध्यम से अनुरोध किया था। राज्य के सीईओ डेविड लियानसंगलुरा पचुआउ ने बताया कि त्रिपुरा एसईसी ने 5000 से अधिक ब्रू मतदाताओं को नामांकित किया था।
मिजोरम में मतदाता सूची से हटाए गए 1500 ब्रू मतदाताओं के नाम