शिलांग : नौ दिवसीय नवरात्र समाप्ति पर गुरुवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का हर्षोल्लास के साथ विसजर्न किया गया। शहर में 65  से अधिक स्थानों पर हुए दुर्गा पूजा की मूर्तियों का विसर्जन के मौके पर जुलूस निकाले गए। बैंड बाजे और डीजे की धुन पर झूमते श्रद्धालुओं ने मां के जयकारों से आसमान गूंजायमान कर दिया। नदी को प्रदुषण मुक्त रखने के लिए विशेष गाइड लाइन जारी किए गए थे। पोलो नदी में प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद प्रतिमा के अवशेष अभी भी घाटों पर बचे हुए हैं। मालूम हो की मेघालय में दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए सेंट्रल पूजा समिति है। यह समिति राज्य के सभी जिलों में दुर्गोत्सव के इंतजामों को संचालित कराती है और राज्य प्रसाशन और और पूजा समितियों के कोडीनशन का काम करती है।