डिमापुर : नगालैंड में बच्चा चोरी या अपहरण की खबरों के मद्देनजर राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को एहतियाती कदम उठाने को कहा है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान निदेशक थवसीलन के निदेशालय ने एक अधिसूचना में स्कूलों को सख्ती से पालन करने के निर्देश जारी किए। विभाग ने स्कूलों को निर्देश दिया कि वे एक-एक शिक्षक को एक वर्ग या कक्षा का प्रभार लेने के लिए सौंपें ताकि छात्रों तक अज्ञात व्यक्तियों की पहुंच को नियंत्रित किया जा सके और स्कूल में छात्रों से मिलने वाले प्रत्येक व्यक्ति की प्रामाणिकता की जांच की जा सके।