गंगटोक : कुंजांग टोपगे भूटिया ने 5 अक्टूबर को थाईलैंड में आयोजित इस साल रूबरू मिस्टर इंडिया 2022 ग्रैंड इंटरनेशनल खिताब जीता। 24 वर्षीय भूटिया ने 05 अक्टूबर को चेन्नई के क्राउन प्लाजा होटल में आयोजित ग्रैंड फिनाले के दौरान खिताब से नवाजा है। इसके अलावा उन्होंने सर्वश्रेष्ठ साक्षात्कार का खिताब भी जीता। इससे पहले सिक्किम के त्सेतीज शिवकोटी ने भी रुबरू मिस्टर इंडिया ग्लोबल 2021 जीता था और थाईलैंड में आयोजित मिस्टर ग्लोबल 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।