अगरतला : असम राइफल्स ने 5 अक्टूबर को त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के पेचरथल थाना अंतर्गत धनीचेरा गांव में 85 लाख रुपये मूल्य की 204.78 किलोग्राम भांग जब्त की थी। असम राइफल्स ने कहा कि असम राइफल्स (पूर्व) के महानिरीक्षक के तत्वावधान में 21 सेक्टर असम राइफल्स की राधानगर बटालियन ने उनाकोटी जिले के धनीचेरा गांव से 85,00,000 रुपये मूल्य का 204.78 किलोग्राम भांग बरामद किया। टीम द्वारा इस सिलसिले में धनंजय रियांग और नयन के चकमा नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
त्रिपुरा : असम राइफल्स ने की 85 लाख रुपए मूल्य की भांग जब्त