इटानगर : अरुणाचल प्रदेश में हयूलियांग-हवाई राजमार्ग के दो लेन के 13.4 किलोमीटर लंबे खंड का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है। अरुणाचल प्रदेश में हयूलियांग-हवाई राजमार्ग का निर्माण दिसंबर 2022 तक पूरा हो जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दी। गडकरी ने कहा कि राजमार्ग के निर्माण के पूरा होने से पूर्वोत्तर में कनेक्टिविटी को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा।