गंगटोक : दिलीप कुमार जायसवाल को सिक्किम बीजेपी का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिलीप कुमार जायसवाल को सिक्किम भाजपा का राज्य प्रभारी नियुक्त करने को मंजूरी दी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिलीप कुमार जायसवाल के साथ बैठक की और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले हिमालयी राज्य में पार्टी को मजबूत करने से संबंधित मामलों पर चर्चा की। नड्डा ने अन्य नव नियुक्त राज्य प्रभारियों से भी मुलाकात की।
दिलीप कुमार जायसवाल सिक्किम भाजपा के राज्य प्रभारी नियुक्त