अगरतला : चुनाव आयोग ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी है। त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के लिए चुनाव अगले साल फरवरी में होने की उम्मीद है। एक चुनाव अधिकारी के अनुसार, चुनाव आयोग ने हैदराबाद स्थित इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा निर्मित लगभग 5,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को 15 बड़े कंटेनरीकृत ट्रकों द्वारा भेजा है। जल्द ही सभी अनुमंडलों को ईवीएम उपलब्ध करा दी जाएगी।
त्रिपुरा व नगालैंड में विस चुनाव कराने को तैयार चुनाव आयोग