माजुली : अपनी गीत, नृत्य की प्रतिभा से लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध कर देने वाली माजुली कमलाबाड़ी के दोरिया गांव की लोकप्रिय बाल कलाकार तेजस्विता बरुवा (14) की आज अचानक मृत्यु हो जाने पर समूचे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। आज गांव के ही एक नामघर में आयोजित श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव के उपलक्ष पर आयोजित कार्यक्रम में बाल कलाकारों की प्रतिभा विकसित किए जाने के उद्देश्य से अयोजित सांस्कृृतिक कार्यक्रम में बोरगीत प्रस्तुत करने पहुंची तेजस्विता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर तुरंत उसे गड़मूर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने इससे पहले किसी भी तरह की रोग संबंधित शिकायत न होने वाली तेजस्विता की हृदय गति रुक जाने पर मौत की वजह बताया है। वहीं आज सुबह नामघर में आयोजित श्रीमंत शंकरदेव के जन्मोत्सव के उपलक्ष पर निकाली गई शोभायात्रा में हिस्सा लेने के बाद शाम को सांस्कृृतिक कार्यक्रम में बरगीत गाने के लिए सजधज कर निकली तेजस्विता की अचानक मृत्यु हो जाने को स्थानीय लोग सहजता से नही ले पा रहे है। वहीं तेजस्विता की मृत्यु हो जाने की खबर मिलते ही शाम को आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को गांववासियों ने रद्द कर दिया। बताते चलें कि बाल कलाकार तेजस्विता मात्र तीन साल की उम्र से ही गीत गाकर लोगों का दिल जीतने तेजस्विता सभी टेलीविजन चैनलों और माजुली के सांस्कृृतिक कार्यक्रमों में गीत, नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा से परिचय करवाया था। प्रखर बुद्धि संपन्न, माजुली आयरलैंड अकादमी की नौवीं कक्षा की छात्रा तेजस्विता की मौत की खबर फैलते ही अस्पताल और उसके घर पर पहुंचकर लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
गायिका तेजस्विता के निधन से माजुली में पसरा मातम