एजल : एजल में दो वर्षीय एक बच्ची की मौत के मामले में उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया गया है। इस बात का संदेह है कि बच्ची का यौन उत्पीड़न किया गया था। पुलिस ने एक बयान जारी करके यह जानकारी दी। एजल की रहने वाली बच्ची की 16 सितंबर को यहां एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। बयान में बताया गया कि बच्ची के माता-पिता इस मामले में मुख्य संदिग्ध प्रतीत होते हैं। पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता को एक अक्टूबर और उसकी मां को उसके दो दिन बाद यानी तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया।