कोहिमा : नगालैंड के वोखा जिले के फिरो और तोत्सू गांवों की ग्राम परिषदों ने वन्य जीवों के शिकार पर रोक लगा दी है। इन गांवों ने अपने लोगों को अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में वन्यजीवों के शिकार से खुद को दूर रखने की चेतावनी दी है। एक संयुक्त बयान में फिरो और तोत्सू की ग्राम परिषदों के अध्यक्षों यानपेमो तुंगु और म्हाबेमो एननियो ने चेतावनी दी है कि नोटिस का उल्लघन करते हुए वन्यजीव शिकार में लिप्त पाए जाने वालों पर 20 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा।
नगालैंड के दो गांवों में वन्य जीवों के शिकार पर रोक का आदेश