ग्वालपाड़ाः 152 वाहिनी सीआरपीएफ ने ग्वालपाड़ा जिला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया, जिसमें वाहिनी की ओर से स्थानीय प्रशासन, पुलिस के अधिकारियों, कार्मिकों, स्कूली बच्चे और स्थानीय निवासियों के ने ग्वालपाड़ा बस स्टैंड एवं मुख्य बाजार में साफ-सफाई की। हर वर्ष गांधी जयंती पर उनके मूलमंत्र स्वच्छता में ही ईश्वर का निवास है, को ध्यान में रख कर आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाकर समाज और राष्ट्र को बेहतर बनाने में स्वच्छता क्षेत्र में अपना सामूहिक योगदान दिया जाता है। साथ ही जन जागृति के साथ प्रण लिया जाता है कि हमें अपने घर, पड़ोस व कार्य क्षेत्र में किसी प्रकार की गंदगी फैलने नहीं देना है। आसपास के क्षेत्र की नियमित साफ सफाई  की जानी चाहिए ताकि गंदगी नहीं फैल सके। खनींद्र चौधरी, (जिला उपायुक्त), वीवी राकेश रेड्डी, आईपीएस (पुलिस अधीक्षक), देव शंकर मिश्र कमांडेंट-152 बटा. सीआरपीएफ, वाहिनी के अधिकारी एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने हेतु स्थानीय जनता को जागृत एवं प्रेरित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया।