गुवाहाटी : पूर्वोत्तर प्रदेशीय  दिगंबर जैन महिला संगठन ने नगर के छत्रीबाड़ी स्थित लायंस आई हॉस्पिटल में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 21 व्यक्तियों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया। केंद्रीय अध्यक्ष फूलमाला पाटनी ने बताया कि पूर्वोतर प्रदेशीय दिगंबर जैन महिला संगठन आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के महिलाओं और पुरुषों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन करवाती आ रही है। इसी कड़ी में आज 21 व्यक्तियों के आंखों का ऑपरेशन करवाया। नेत्र समिति की संयोजिका व पूर्व अध्यक्ष कौशल्या छाबड़ा, सरोज पाटनी, (रेहाबाडी), संयोजिका रूपा रारा के साथ उपाध्यक्ष रेखा बड़जात्या व इंदू गंगवाल, सदस्य वीणा पाटनी (केदार रोड), रंजू पांड्या, डिंपल बड़जात्या (नूनमाटी) ने अपनी उपस्थिति दी। साथ ही इस नेक कार्य में संगठन की कई सदस्याओं का भरपूर सहयोग रहा। संगठन की सदस्याओं के सहयोग से अब तक बड़ी संख्या में जरूरतमंद रोगियों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जा चुका है। लायंस आई हॉस्पिटल के पारसमल जैन ने इस नेक कार्य के लिए संगठन का आभार प्रकट किया