मेषः आज सायं 5/28 बजे तक परेशानी, आरोग्य सुख में कमी, अकेलेपन की अनुभूति, हानि, शेष समय लाभदायक, आपसी सलाह से कामयाबी, भौतिक सुख सुलभ।

वृषभः आज सायं 5/28 बजे तक की स्थिति सुदृढ़, मेल-मिलाप में अभिरुचि, धर्म के प्रति आस्था, शेष समय में परेशानी, आय में न्यूनता, आत्मीयजनों से अनबन।

मिथुनः विचारित कार्यों में प्रगति का सिलसिला, आशानुकूल घटना घटित, नौकरी में पदोन्नति, रचनात्मक क्रियाकलापों में अभिरुचि, शत्रु परास्त, कर्ज की अदायगी।

कर्कः स्वविवेक से लिया गया निर्णय हितकर, सुसंदेश की प्राप्ति, मान-सम्मानपरक कृत्य संपन्न, प्रेम संबंधों में अत्यधिक प्रगाढ़ता, उन्नति का सिलसिला।

सिंहः आज सायं 5/28 बजे तक उलझनें, उत्तरदायित्व की पूर्ति में बाधा, लाभ में कमी, तनाव भी, शेष समय में सफलता, व्यावसायिक उन्नति, आध्यात्म के प्रति आस्था।

कन्याः आज सायं 5/28 बजे तक कुछेक कार्य प्रगति पर, योजना साकार होने की ओर, प्रसन्नता, शेष समय विपरीत, सुख सुविधा का अभाव, मानसिक अशांति।

तुलाः चिरवांछित कार्यों में सफलता, व्यापार में विस्तार, दूसरों की उलझनों से राहत, परोपकार की भावना जागृत, आनन्द की अनुभूति, संत समागम, यात्रा सफल।

वृश्चिकः शुभ भावनाओं का उदय, धन संपत्ति विषयक मसला हल, अधिकारियों से सहयोग, प्रियजनों से विचार-विमर्श, राजनैतिक कृत्यों की ओर संलग्नता।

धनुः आज सायं 5/28 बजे तक स्वास्थ्य में व्यवधान, उत्तरदायित्व की पूर्ति में बाधा, अशांति का माहौल, शेष समय में आर्थिक प्रगति, निजी इच्छा की पूर्ति, धनागम।

मकरः आज सायं 5/28 बजे तक मनोरथ पूर्ण, घरेलू वातावरण सुख, मंगलकृत्य सम्पन्न, शेष समय में प्रगति में बाधा, वरिष्ठजनों की सलाह निरर्थक, यात्रा में परेशानी।

कुंभः निराशा का समापन, साझेदारी के व्यापार में सफलता, मित्रों से अपेक्षित सहयोग, बकाए धन की प्राप्ति, सुसंदेश मिलने से खुशी, दूर या समीप की यात्रा का प्रसंग।

मीनः स्वास्थ्य सुधार, मनोरंजन की ओर प्रवृत्ति, वैमनस्यता का समापन, ज्ञान-विज्ञान की ओर रुझान, मानसिक शांति, कुछेक मसला सुलझने की ओर, मनोबल में वृद्धि।

विमल जैन, वाराणसी

मो. : 09335414722


यह भी पढ़े: कोविड मरीजों के लिए किस तरह फायदेमंद है नारियल पानी