शिलांग : फ्रंटियर मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल मेघालय में आज हिंदी पखवाड़ा मुख्य समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता इंद्रजीत सिंह राणा, महानिरीक्षक, फटियर मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल मेघालय द्वारा की गयी। कार्यक्रम में राजेश कुमार गुरूंग, उप महानिरीक्षक (प्रधान) स्टाफ अधिकारी), राजसिंह कटारिया, उप महानिरीक्षक (सामान्य), राजीव कुमार, उप महानिरीक्षक (रसद), मनजिंदर सिंह, उप महानिरीक्षक- शिलांग, संदीप रावत, उप महानिरीक्षक-जोवाई, अरूण कुमार सिंह, उप महानिरीक्षक (संचार), जलज सिन्हा, उप महानिरीक्षक (चिकित्सा) सहित अन्य अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी तथा जवान शामिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार फ्रंटियर मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल मेघालय में 14 सितम्बर से 29 सितंबर तक हिंदी पखवाडे के दौरान फ्रंटियर मुख्यालय मेघालय राजभाषा शील्ड प्रतियोगिता-2022, हिंदी निबंध हिंदी प्रश्नोत्तरी, हिंदी नोटिंग / ड्राफ्टिंग एवं हिंदी श्रुति लेख प्रतियोगिताओं का हिंदी एवं अहिंदी कार्मिकों हेतु आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को कमशः 500, 300 एवं 200 रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की गई तथा उन्हें मुख्य अतिथि द्वारा महानिरीक्षक का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा सेक्टर मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल जोवाई को अंतर सेक्टर राजभाषा शील्ड और इस मुख्यालय के चिकित्सा शाखा को फ्रंटियर मेघालय का अन्तर शाखा राजभाषा शील्ड देने की घोषणा की गई, जिसे क्रमशः सेक्टर मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल जोवाई की तरफ से संदीप रावत, उप महानिरीक्षक द्वारा एवं फ्रंटियर मुख्यालय मेघालय के चिकित्सा शाखा के जलज सिन्हा, उप महानिरीक्षक, चिकित्सा द्वारा ग्रहण किया गया। वहीं मुख्य अतिथि ने सीमा सुरक्षा बल द्वारा जारी की गई अपील पढ़कर सुनाया। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों एवं जवानों को गृह मंत्रालय (राजभाषा अनुभाग) द्वारा जारी राजभाषा प्रतिज्ञा दिलाई गई।
फ्रंटियर मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल मेघालय का हिंदी पखवाड़ा समारोह आयोजित