एजल : चूंकि राज्य में कोविड-19 के मामले घट रहे हैं इसलिए मिजोरम सरकार ने कोविड-19 के सभी प्रतिबंधों को रद्द कर दिया। मिजोरम के मुख्य सचिव और राज्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डॉ रेणु शर्मा कहा कि कोविड के दिशानिर्देशों के संबंध में जारी सभी आदेशों को तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक रद्द किया जाता है। हालांकि, फेस मास्क और हाथ की स्वच्छता के उपयोग जारी रहेगा।