गुवाहाटीः लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर की अध्यक्ष लायन बेला नाउका की अध्यक्षता में गुवाहाटी कॉमर्स कॉलेज में नौवा रक्तदान शिविर संपन्न हुआ। शिविर में कुल 45 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर की चेयर पर्सन लायन डॉ. कविता गग्गड़ माहेश्वरी की भूमिका सराहनीय रही। मारवाड़ी हॉस्पिटल आठगांव के सहयोग से आयोजित शिविर में मारवाड़ी हॉस्पिटल ब्लड बैंक के चेयरमैन डी पी बजाज एवं गुवाहाटी कॉमर्स कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर होमेश्वर कलिता की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही। इस मौके पर कॉलेज की तरफ से अल्पाहार एवं कार्यकर्ताओं को भोजन प्रदान किया गया। क्लब के जनसंपर्क अधिकारी लायन रतन खाखोलिया ने बताया कि क्लब की अध्यक्ष लायन बेला नाउका ने शिविर में सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर का 9वां रक्तदान शिविर आयोजित