एजल : भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने मिजोरम के 5,600 से अधिक विस्थापित ब्रू आदिवासियों को त्रिपुरा में स्थायी मतदाता के रूप में नामांकित किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि वे जनवरी 2020 में हस्ताक्षरित चतुर्भुज समझौते के अनुसार पड़ोसी राज्य में फिर से बस गए हैं। नामांकित ब्रूमतदाता मूल रूप से मिजोरम के थे। वे 1997 से त्रिपुरा में शरण ली और स्थायी रूप से राज्य में बस गए थे।