गुवाहाटीः रोटरी क्लब ऑफ गुवाहाटी ने पातरकुची में केजीएमटी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, गीता नगर के सहयोग से एक निः शुल्क नेत्र जांच शिविर और मेडिसिटी आदित्य, डाउनटाउन एरिया के सहयोग से एक मुफ्त रक्त जांच शिविर का आयोजन किया। जिसमें 126 मरीजों की जांच की गई और उनमें से 78 को मुफ्त चश्मा दिया गया। जरूरतमंदों को निःशुल्क आईड्रॉप भी बांटे गए। 11 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन की जरूरत है। जिनका ऑपरेसन केजीएमटी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में निःशुल्क किया जाएगा। रोटरी डिस्टि्रक्ट 3240 ने केजीएमटी में एक नेत्र अस्पताल के साथ एक अत्याधुनिक ब्लड बैंक की स्थापना की है। इसके साथ ही रोटरी डिस्टि्रक्ट 3240 ने अस्पताल परिसर में मदर्स मिल्क बैंक के साथ-साथ फिजियोथेरेपी सेंटर भी स्थापित किया है। इस मौके पर रोटेरियन विकाश बजाज, विकास विजयवर्गीय व सुमन बजाज उपस्थित थे। कार्यक्रम के समन्वयक पवन गोलछा ने भी सक्रिय सहयोग दिया।