अगरतला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने कहा कि सोशल मीडिया के तेजी से बढ़ते क्रेज के बाद परंपरागत मीडिया के यूजर्स में कमी हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रवृत्ति से बचना चाहिए। उन्होंने साथ ही मीडियाकर्मियों से न्यूज में फैक्ट देने का आग्रह किया, भले ही वह बात सरकार के खिलाफ ही क्यों न बोली जाए? बुधवार को अगरतला में त्रिपुरा न्यूजपेपर सोसाइटी के पहले वार्षिक राज्य सम्मेलन में पहुंचे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने कहा- पहले लोग अखबारों पर ज्यादा विश्वास करते थे। यहां के एक वक्ता ने कहा कि मौजूदा अखबार के पाठकों की संख्या महज 25' रह गई है। टीवी के आने से 45' दर्शकों की संख्या घटी है। सोशल मीडिया और समय की कमी के कारण लोग अब सब कुछ अपने मोबाइल पर ही देख लेते हैं।
घट रहे हैं परंपरागत मीडिया को देखने व पढऩे वाले लोग : माणिक साहा