डिमापुर : कोहिमा के कैपिटल कन्वेंशन सेंटर में बुधवार को नागालैंड की विरासत पर आधारित बारह लघु फिल्मों का विमोचन किया गया। ये लघु फिल्में नगा संस्कृति के रीति-रिवाजों, प्रथाओं, मूल्यों और विभिन्न पहलुओं पर आधारित हैं, जो स्कूल के विषय नागालैंड हेरिटेज स्टडीज से ली गई हैं। नागालैंड के स्कूली शिक्षा सलाहकार और स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) नागालैंड के केटी सुखालू ने फिल्मों का विमोचन किया।
नगालैंड की विरासत पर आधारित 12 लघु फिल्में रिलीज