इंफाल : मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव का आह्वान किया है। मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने राज्य में रहने वाले सभी समुदायों के लोगों से शांति से रहने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। मणिपुर के मुख्यमंत्री तरुंग गांव में नागा नेता अथुआन अबोनमाई की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में बोलते हुए मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने आश्वासन दिया कि अबोनमाई हत्याकांड में न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है।
मणिपुर के मुख्यमंत्री ने राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव का किया आह्वान