टिहू : आजादी का अमृत महोत्सव एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के साथ जुड़ते हुए टिहू प्रखंड के अंतर्गत चार गावों में अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इनमें 45 नं पश्चिम नाम्वरभाग गांव पंचायत के अंतर्गत हारिभांगा गांव में दो और भोजकुसी मे दो अमृत सरोवर के निर्माण कार्य शामिल है। पहले सरोवर के उद्घाटन के मौके पर हारिभांगा ग्रामोन्नयन के अध्यक्ष हरेन्द्र नाथ हालै और दूसरे सरोवर में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अवकाश प्राप्त शिक्षक सुरेंद्र नाथ कलिता व भोजकुची में ग्रामोन्नयन समिति के अध्यक्ष जितेन डेका व तीसरे सरोवर में पंचायत के अध्यक्ष इलोरा डेका ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर टिहू प्रखंड विकास अधिकारी के कार्यालय के अभियंता मानवेन्द्र तालुकदार, कनिष्ठ अभियंता नितुपन डेका, पंचायत सचिव दक्षराज मेधी, हारिभांगा ग्रामोन्नयन समिति के उपाध्यक्ष गोपाल हालै, सचिव सर्वानंद कलिता, शैलेन बर्मन व अन्य लोगों ने भाग लिया।