कोकराझाड़ : कोकराझाड़ में भारत भूटान सीमा पर देश की सुरक्षा में तैनात एसएसबी ने आज छठी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रानीगुली, कोकराझाड़ के द्वारा जन कल्याण योजना के तहत मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण का समापन डॉन बोस्को व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र आमगुडी, कोकराझाड़ में लगाया गया। इस प्रशिक्षण में सीमावर्ती इलाकों से 10 नवयुवकों को चयनित कर उन्हें गत 22 अगस्त से आज तक प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर लोकेश कुमार सिंह, कमाडिंग अधिकारी, विनय कुमार मिश्रा, सहायक कमांडेंट, छठी वाहिनी, रानीगुली, कोकराझाड़, फादर फांसिस चरमाकों, सेंटर इंचार्ज उपस्थित रहें। लोकेश कुमार सिंह, ने सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को अच्छी तरह से मोबाईल प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं का रोजगार करने की सलाह दी। विनय कुमार मिश्रा ने भी डॉन बास्कों प्रशिक्षण केन्द्र के इंचार्ज को प्रशिक्षण आयोजित करने हेतु धन्यवाद दिया और प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं व्यक्त की। छठी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल समय-समय पर सीमावर्ती क्षेत्रों में निरंतर रुप से युवाओं को इस तरह के व्यावसायिक प्रशिक्षण देती रहती है।