अगरतलाः त्रिपुरा से सामने आई एक भीषण घटना में एक 90 वर्षीय महिला को उसके पोते ने पारिवारिक विवाद के कारण मार डाला। घटना त्रिपुरा के धलाई जिले के चैलेंगटा थाना क्षेत्र के भांगमुरा इलाके की है। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय समीर सरकार के रूप में हुई है। त्रिपुरा पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुस्से में आकर आरोपी व्यक्ति ने अपनी दादी को लकड़ी के कुंदे से मारा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके तुरंत बाद बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
पोते ने 90 वर्षीय दादी को मार डाला