गंगटोकः बौद्ध धर्मगुरु 14वें दलाई लामा आगामी 28 से 30 अक्तूबर तक सिक्किम में रहेंगे। वह करीब 12 वर्ष बाद सिक्किम आ रहे हैं। यह जानकारी राज्य धर्म विभाग के मंत्री सोनाम लामा ने दी है। उन्होंने बताया है कि वह कुछ दिन पहले सिक्किम सरकार की ओर से एक विशेष दल का नेतृत्व करते हुए धर्मशाला जाकर दलाई लामा से मिले थे। तब उन्होंने दलाई लामा से सिक्किम आने का भी आग्रह किया था। यह जानकारी देते हुए मंत्री सोनाम लामा ने बताया है कि परम पावन 14वें दलाई लामा ने हमारा आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। वह यहां सिक्किम से देश समेत विश्व के विभिन्न स्थान से आए भक्तों को आशीर्वाद देंगे। उन्होंने बताया कि उक्त निर्धारित तिथि में विशेष परिस्थितियों में कुछ बदलाव हो सकता है, लेकिन अब तक यह तिथि ही सुनिश्चित है।