इंफालः मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन ने शिकायतों और भ्रष्टाचार से संबंधित मुद्दों को उठाने के वास्ते राज्यवासियों के लिए एक ‘वेब पोर्टल’ शुरू किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल का नाम ‘मुख्यमंत्री को बताएं’ है, जिस पर तीन फोन नंबर भी उपलब्ध हैं। बीरेन ने एक पोस्ट में कहा- इससे लोगों की समस्याओं का निपटारा जल्द किया जा सकेगा और लोगों को भ्रष्टाचार संबंधी मुद्दे उठाने के लिए भी मंच मिलेगा। उन्होंने कहा- यह हमें शासन और सार्वजनिक सेवाओं में पारदर्शिता लाने व जवाबदेही तय करने में सक्षम बनाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन के समक्ष 13 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया था।