इटानगरः अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में जीरो प्वाइंट पर अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) के खिलाफ व्यंग्यपूर्ण प्रदर्शन चल रहा है। विरोध प्रदर्शन अरुणाचल प्रदेश के ‘पीड़ित उम्मीदवारों और बेरोजगार युवाओं’ द्वारा आयोजित किया गया है। विरोध के आयोजक एपीपीएससी के अवैतनिक कर्मचारियों के लिए ‘एक दिवसीय दान अभियान’ आयोजित कर रहे हैं। प्रेम तबा ने कहा- ‘हम निष्पक्ष/पारदर्शी भर्ती के लिए दिन-रात काम कर रहे, एपीपीएससी कर्मचारियों के लिए धन जुटा रहे हैं, वह भी बिना किसी भत्ते या वेतन के।’ उन्होंने कहा- ‘हम एपीपीएससी को उनकी टीम की निस्वार्थ सेवाओं के लिए राशि जमा करेंगे।’ अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में जीरो प्वॉइंट पर यह ‘व्यंग्यपूर्ण विरोध’ ऐसे समय में हो रहा है जब एपीपीएससी राज्य में 33 सहायक अभियंता पदों के लिए हुई परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने का मामला गरमाया हुआ है।
अरुणाचल में एपीपीएससी के खिलाफ व्यंग्यपूर्ण प्रदर्शन