गुवाहाटीः लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी उमंग की ओर से वृद्धाश्रमों में खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। क्लब की ओर से आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत गुवाहाटी के दो अलग-अलग वृद्ध आश्रम में रह रहे लोगों को आहार सेवा के तहत दोपहर व रात का भोजन भी कराया गया। अध्यक्ष सीमा सोनी के नेतृत्व में भरलुमुख स्थित शांति दान आश्रम में रह रहे वृद्ध लोगों के लिए एक महीने के लिए सुखा राशन दिया गया। जिसमें डेढ़ मि्ंटल चावल, 40 किलो आटा, 50 किलो आलू, 30 किलो मसूर दाल, सरसों तेल, चीनी, नमक सहित अन्य खाद्य वस्तुएं शामिल थी। इसके अलावा क्लब के फीड द हंगर परियोजना के तहत 7 दिनों तक सभी के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। क्लब की सचिव कंचन पोद्दार ने बताया कि इसके अलावा कालापहाड़ स्थित हेल्पिंग हैंड ओल्ड एज होम में भी क्लब की ओर से 1 मि्ंटल चावल, 30 किलो आटा, 30 किलो मसूर दाल, दूध, सरसों का तेल, 5 किलो चीनी, 5 किलो नमक, 5 किलो चिड़ावा, 5 किलो सूजी, 5 किलो सोयाबड़ी, बिस्कुट व अन्य वस्तुएं उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि सप्ताह भर तक चले इस पूरे कार्यक्रम में करीब 10000 लोगों को भोजन कराने के अलावा खाद्य वस्तुएं दी गई। क्लब के इस सप्ताहिक कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजिका रेनू अग्रवाल, सह संयोजिका नीलम जालान, अध्यक्ष सीमा सोनी, सचिव कंचन पोद्दार, जनसंपर्क अधिकारी आरुषि गर्ग सोनी, लायंस वीडीजी (द्वितीय) सीमा गोयनका, विशिष्ट अतिथि संगीता मित्तल, कुसुम जैन, सुजाता जैन, रचना मित्तल, सीमा चौधरी, अनुपमा सिकरिया, प्रीति भजनका, रूपा शर्मा, नीतू सराफ, रंजीता अग्रवाल, अनिता चौधरी, मुक्ता कसेरा, निभा सर्राफ, पिंकी हवेलिया, मधुलिका बंका, सविता गोयल, संतोष मिंडा आदि सदस्याओं का भरपूर सहयोग रहा।
वृद्धाश्रम में लायंस उमंग ने दी खाद्य सामग्री
