होजाई : होजाई पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया है। होजाई और जोगिजान उप पुलिस चौकी के सहयोग से गिरफ्तार छह तस्करों के पास से 45 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है । गिरफ्तार सभी तस्कर लंका शहर के पास पंजाबी बस्ती के निवासी बताए गए हैं। गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि वे गांजे को रेलगाड़ी से डिमापुर से बिहार ले जाने के फिराक में थे। जबकि पुलिस ने होजाई में ही पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम कृष्ण चकरी, परिमल सरकार, हाराधन देवनाथ, नुरुतम दास, हीरक दास और समीरन दास बताया गया है। उल्लेखनीय है कि ये सभी लोकमान्य तिलक ट्रेन से बिहार जा रहे थे।
होजाई : 45 किग्रा गांजा सहित छह तस्कर गिरफ्तार
