कुछ फिल्मों में काम कर चुके और टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ से मशहूर हुए एक्टर अरमान कोहली को ड्रग्स मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। अरमान को पिछले साल 28 अगस्त को ड्रग्स इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और वह तभी से जेल में थे। कई बार जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब फाइनली अरमान को जमानत मिल गई है। जिस समय अरमान को गिरफ्तार किया गया था तब वह नशे की हालत में थे और उनके पास से 1.2 ग्राम कोकीन भी बरामद किया गया था। एनसीबी के इस केस में एनडीपीएस कोर्ट ने कई बार अरमान कोहली की जमानत याचिका को खारिज किया था।
ड्रग्स केस में एक साल बाद जेल से छूटेंगे अरमान कोहली, मिली जमानत