इटानगर : अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिले में पुलिस ने दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अरुणाचल प्रदेश में किमिन के सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय (जीएचएसएस) में कुछ छात्रों द्वारा यौन शोषण की शिकायत करने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। अरुणाचल प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग से लिखित सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तारियां कीं। पीड़ितों के बयान पिछले शुक्रवार को दर्ज किए गए थे।