जोरहाटः मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के असम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का सपना को साकार करने में मुख्यमंत्री सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी टीम पूरी तरह से जुट गई है। इसी कड़ी में कल विश्वकर्मा पूजा के दिन जोरहाट में मुख्यमंत्री सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाया। इस अभियान में जोरहाट की ड्रग इंस्पेक्टर जाह्नवी कलिता घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप के अनुसार नए मेडिकेल की दुकान के लाइसेंस जारी करने के लिए महिला अधिकारी ने रिश्वत की मांग की थी। वहीं कल दोपहर रिश्वत लेते समय मुख्यमंत्री सतर्कता व भ्रष्टाचार विरोधी टीम महिला अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस गिरफ्तार की जानकारी असम पुलिस के विशेष पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने ट्वीट करके दी है।
जोरहाट में महिला ड्रग इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार