गुवाहाटी : 16 सितंबर’ 2022 को सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय, गुवाहाटी में ’हिन्दी पखवाड़े’ के आयोजन का शुभारंभ किया गया। इस पखवाड़े’ का शुभारंभ संजीव शर्मा, महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय, गुवाहाटी के द्वारा किया गया। हिन्दी के प्रति अधिकारियों/कर्मचारियों में जागरुकता लाने तथा सरकारी काम-काज में उसके प्रयोग को गति प्रदान करने के उद्देश्य से 16 सितंबर 2022 से 30 सितंबर 2022 तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। ज्ञात हो कि भारत सरकार प्रति वर्ष 14 सितंबर को हिंदी भाषा को जनमानस तक सरल तरीके से पहुंचाने के लिए हिंदी दिवस व हिंदी पखवाड़े का आयोजन करती है। 16 सितंबर 2022 से शुरू होने वाले हिन्दी दिवस के आयोजन पर विभिन्न प्रतियोगिताएं-जैसे निबंध प्रतियोगिता, टिप्पणी एवं मसौदा शब्दकोश और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमे भाग लेने वाले प्रतिभागी, कर्मचारियों व अधिकारियों को हिंदी के प्रति जागरुकता लाने एवं अपने कार्यालय के समस्त कार्यों को हिंदी में निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहन स्वरूप इन प्रतियोगिताओं में उच्च श्रेणी पाने वाले को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही साथ जिन कर्मचारियों ने पूरे वर्ष हिंदी का कार्य पूरी लगन व मेहनत से सम्पादित किया उनको भी सम्मानित किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी सीमान्त मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल,गुवाहाटी के जन संपर्क अधिकारी विनायक की ओर से यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी गई है।