दुमदुमाः दुमदुमा वन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद भारती द्वारा अपने कर्मचारी हेमकांत को थप्पड़ मारना भारी पड़ गया है। वन अधिकारी का थप्पड़ इतना जबरदस्त था कि उनके कर्मचारी की एक कृतिम आंख निकल कर जमीन पर जा गिरी। वन अधिकारी गुस्से में थे कि चोरी की लकड़ी से भरी हुई गाड़ी को इन कर्मचारियों ने कथित रूप से रुपए लेकर छोड़ दिया था। आरोपों के अनुसार दुमदुमा के डीएफओ ने अपने बंगले पर अपने वन रक्षक कर्मचारी हेमकांत हातीमुधिया के साथ -साथ अन्य तीन कर्मचारी अजय गोगोई, किरण चेतिया और मनेश्वर मोरान को अश्लील भाषा में धमकाते हुए उनकी वर्दी से उनके स्टार बैज को छीन कर फेंक दिया। इस घटना को लेकर कर आज दुमदुमा के स्थानीय आसू, जातीयतावादी छात्र संस्था, मोरान छात्र संस्था इत्यादि संगठनों ने डीएफओ राजेंद्र प्रसाद भारती से जवाब मांगते हुए वन कार्यालय का घेराव किया एवं वन अधिकारी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। बाद में दुमदुमा पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करते हुए डीएफओ राजेंद्र प्रसाद भारती के विरुद्ध थाने में एक शिकायत दर्ज करवाकर घटना के संदर्भ में असम वन कर्मी संस्था, तिनसुकिया ने जिला उपायुक्त को एक स्मारक पत्र सौपा और साथ ही साथ असम के वन मंत्री, अखिल असम वन कर्मचारी संस्था, मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रधान, असम वन विभाग, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक जोरहाट आदि को भी ज्ञापन सौंपा।