टिहूः टिहू शहर में आज डीवाईएफआई टिहू आंचलिक समिति की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर एक जुलूस निकाला। इस दौरान बेरोजगारी की समस्या का समाधान करने, सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था की रक्षा करने, सरकार के विभिन्न विभागों के खाली पदों को भर्ती करने, वेंचर स्कूलों का सरकारीकरण, महंगाई पर रोक लगान, बाढ़ का स्थायी समाधान करने आदि मांगों को लेकर जबर्दस्त नारेबाजी की। डीवाईएफआई के कुलजीत कलिता, दिनेश ठाकुरिया, विजय कलिता, मधुसूदन कलिता, लिली कलिता, कमला देवी, धृतिराज भट्टाचार्य, रेकिबुल हक, मुकुल भट्टाचार्य आदि के नेतृत्व में निकाले गए जुलूस के दौरान टिहू थाना के पुलिस दलों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और बाद में रिहा कर दिया। इसी तरह अपनी भागों को लेकर विरोध प्रदर्शन करने पर बाधा डालने को प्रदर्शनकारियों ने लोकतंत्र पर आक्रमण बताया।