बिलासीपाड़ाः बिलासीपाड़ा में भूटानी पत्थर व रेत से भरे 8 ओवरलोड डंपर जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार धुबड़ी के पुलिस अधीक्षक गौरव अभिजीत दिलीप के निर्देश पर बिलासीपाड़ा महकमा पुलिस अधिकारी बिरिंची बोरा और लखीगंज पुलिस ने भूटानी पत्थर व रेत से भरे आठ ओवरलोड डंपर जब्त किया। लखीगंज उप-पुलिस थाने के प्रभारी पुलिस अधिकारी ने मीडिया में बताया कि भूटानी पत्थर व रेत से भरे ये आठ ओवरलोड डंपर बांग्लादेश में पत्थर निर्यात करने के लिए धुबड़ी के अंतर्राष्ट्रीय जहाज घाट की ओर जा रहे थे। वहीं शिकायत के अनुसार धुबड़ी परिवहन विभाग भूटान से बांग्लादेश में पत्थर निर्यात करने वाले ओवरलोड डंपरों से अवैध रूप से धन लूट रहा है। धुबड़ी परिवहन विभाग की इस रहस्यमय भूमिका के कारण भूटान से भूटानी पत्थर व रेत से भरे ओवरलोड डंपर कोकराझाड़ और बिलासीपाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-17 से बांग्लादेश में पत्थर निर्यात कर रहा है। बिलासीपाड़ा के कई दल संगठनों के नेताओं ने राज्य सरकार को इस घटना के संदर्भ में धुबड़ी परिवहन विभाग और एनफोर्समेंट अधिकारियों की जांच करने की मांग की है। आज जब्त किए गए डंपरों में एएस-26 सी-8901, एएस-26 सी-8902, एएस-26 सी-8996, एएस-26 सी-8997, बीआर-06 जीबी-2441, एएस-17 सी-5659, एएस-16 एसी-4126 तथा एएस-17 सी-5911 शामिल हैं।