अगरतला : त्रिपुरा राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वायत जिला समिति (टीटीएएडीसी) के क्षेत्रों में ग्राम समितियों का चुनाव कराने के लिए अंतिम मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। त्रिपुरा में ग्राम समितियों के चुनाव को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य में ग्राम समितियों का चुनाव तीन मार्च, 2021 को ही होना था, लेकिन कोविड महामारी के कारण उसे टालना पड़ा। टीटीएएडीसी में 587 ग्राम समितियां हैं जो ग्राम पंचायतों के समान हैं और इनके तहत त्रिपुरा का 68 फीसदी हिस्सा आता है। त्रिपुरा उच्च न्यायालय ने जुलाई में जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग से नवंबर के पहले सप्ताह तक ग्राम समितियों का चुनाव संपन्न कराने को कहा था।
राज्य निर्वाचन आयोग ने की टीटीएएडीसी की ग्राम समितियों की मतदाता सूची की समीक्षा शुरू