इंफाल : मणिपुर में पुलिस ने राज्य में गैर-स्थानीय लोगों की हत्या और उन्हें निशाना बनाने में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में एक पीएलए कैडर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्टों के अनुसार, मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में 8 जुलाई को एक गैर-स्थानीय की हत्या में पीएलए काडर कथित रूप से शामिल था। दूसरे व्यक्ति को पुलिस ने मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में एक गैर-स्थानीय के आवास पर बम लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पीएलए कैडर की पहचान हिजाम सनतोम्बा सिंह के रूप में हुई है।
मणिपुर : गैर स्थानीय लोगों की हत्या के आरोप में पीएलए कैडर समेत दो गिरफ्तार