गुवाहाटी : जेईई-एडवांस्ड रिजल्ट्स में एलन गुवाहाटी के विद्यार्थियों ने श्रेष्ठता साबित की है। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट गुवाहाटी के स्टूडेंट्स ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के सबसे बेहतर परिणाम दिए हैं। एलन गुवाहाटी के सेंटर हेड बृजेश कुमार यादव ने बताया कि नीट-यूजी के बाद अब जेईई-एडवांस्ड में भी एलन ने श्रेष्ठ परिणाम दिए हैं। दो वर्ष के क्लासरूम का छात्र नीरज अग्रवाल ने आल इंडिया रैंक 279,शुभ्रांशु पाण्डे ने आल इंडिया रैंक 443 प्राप्त की है। छात्रा स्नेहा पारीक आल इंडिया रैंक 447 के साथ आईआईटी गुवाहाटी गर्ल कैटेगिरी की जोन टॉपर रही है, वहीं विस्ति्रना गोगोई ने एआईआर-812 प्राप्त की है। रिजल्ट्स में टॉप-2000 में एलन गुवाहाटी के 6, टॉप-3000 में 10, टॉप-10,000 में एलन के 17, टॉप-15000 में एलन के 26 और टॉप 20 हजार में एलन के 30 स्टूडेंट्स शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नेशनल रिजल्ट्स में टॉप-100 में हर तीसरा स्टूडेंट एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से रहा। टॉप-100 में 34 स्टूडेंट्स का चयन हुआ, जिसमें 29 क्लासरूम तथा 5 दूरस्थ शिक्षा से एलन से जुड़े हैं। इसी तरह टॉप-200 में 66, टॉप-500 में 160 तथा टॉप-1000 में 307 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। एलन के कुल 5506 स्टूडेंट्स ने काउंसलिंग के लिए क्वालीफाई किया है। इसमें 3845 क्लासरूम तथा 1661 दूरस्थ शिक्षा के विद्यार्थी हैं। क्लासरूम का छात्र माहित राजेश गढ़ीवाला ने 360 में से 285 अंक प्राप्त कर आल इंडिया रैंक-09, दिव्यांशु मालू ने आल इंडिया रैंक-11 हासिल की है। एलन के 10 क्लासरूम विद्यार्थी ने आल इंडिया टॉप-30 में स्थान प्राप्त किया है। इसमें माहित और दिव्यांशु के साथ विशाल बायसानी ने आल इंडिया रैंक-13, अभिजीत आनन्द ने 15, सक्षम राठी ने 18, नव्य ने 20, काव्य गुप्ता ने 25, तेजस शर्मा ने 27, आदित्य अभिषेक अग्रवाल ने 28 और गीत सिंघी ने आल इंडिया रैंक-30 प्राप्त की है। छात्र अभिजित आनंद गुवाहाटी जोन टॉपर है। एलन के कनिष्क शर्मा ने एआईआर-58 प्राप्त कर आईआईटी कानपुर जोन टॉप किया है। रिलायबल डिवीजन के स्टूडेंट मयंक मोटवानी ने आल इंडिया रैंक-5 प्राप्त कर दिल्ली जोन टॉप किया है।
एलन गुवाहाटी के 41 स्टूडेंट्स जेईई-एडवांस्ड में क्वालीफाई