इंफालः मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने असम में तीन मदरसा ढहाए जाने पर सीएम हिमंत विश्वशर्मा की तारीफ की है। बीरेन सिंह ने कहा कि भाजपा वैध मदरसा के खिलाफ नहीं है, लेकिन अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह भी अगर असम के सीएम होते तो ऐसा ही कदम उठाते। बीरेन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मदरसे के संबंध में असम में जो कर रहे हैं वह सही है। जिन्हें अदालतों का रुख करना है, वे कर सकते हैं, यह लोकतंत्र है। अगर मैं असम का मुख्यमंत्री होता तो मैं भी वही कार्रवाई करता। विपक्षी पार्टी कांग्रेस शर्मा की कार्रवाई का विरोध कर रही है। इस पर बीरेन सिंह ने कहा कि शर्मा राज्य की राजनीतिक जनसांख्यिकी को समझते हैं और उसी के अनुसार काम कर रहे हैं।
मैं भी अगर असम का मुख्यमंत्री होता तो ढहा देता ऐसे मदरसे : मणिपुर के मुख्यमंत्री