दिसपुरः सोनापुर राजस्व चक्र कार्यालय के सामने शुक्रवार को स्टार सीमेंट के खिलाफ विभिन्न दल संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया। सोनापुर के समता में स्टार सीमेंट अथॉरिटी द्वारा 20 लाख टन  की नई ग्राइंडिंग यूनिट स्थापित करने के खिलाफ संगठन ने धरना दिया। शुक्रवार को सोनापुर राजस्व चक्र कार्यालय के सामने डिमोरिया के विभिन्न दाल संगठनों ने धरना दिया। डिमोरिया जिला ट्राइबल यूथ लीग, कार्बी स्टूडेंट्स यूनियन, तिवा स्टूडेंट्स यूनियन, बोड़ो स्टूडेंट्स यूनियन के साथ-साथ डिमोरिया के कई संगठनों ने धरना दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्टार सीमेंट अथॉरिटी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को धनबल के इस्तेमाल से जनसुनवाई का आयोजन किया था।