लोग रात में कुछ भी खा लेते हैं हालांकि रात के खाने में अगर हल्का खाना चुना जाए तो शरीर में होने वाली अलग-अलग बीमरियों से छुटकारा मिल जाता है। जी दरअसल रात के भोजन में क्या चुना जाए जिससे सेहत बनी रहे।  जी दरअसल रात का खाना हमारी पूरी दिनचर्या का आखिरी खाना होता है ऐसे में रात के खाने में हम क्या चुनते है इसका खास ख्याल रखना चाहिए।  वैसे आयुर्वेद के अनुसार रात के खाने में लो-कार्ब डाइट को चुनने की सलाह दी जाती है। आज हम आपको उसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

डिनर में न खाएं ये चीजें : रात के खाने में जंक फूड, मिठाई, ठंडा या जमा हुआ खाना, ऑयली खाना, मांसाहारी खाना, चॉकलेट, दही जैसी चीजों को चुनते हैं जो हमारे सेहत को काफी नुकसान पहुंचाता है, जिसकी वजह से एलर्जी, वजन बढऩा, उल्टी अपच जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

हरी सब्जियां : रात के खाने में हरी सब्जियां खानी चाहिए क्योंकि यह मोटापा कम करने, कैंसर, एनीमिया और पथरी से संबंधित बीमारियों को कम करने में रामबाण औषधि के रूप में काम करती हैं।

शहद : शहद इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है इसी के साथ ही कई तरह के संक्रमण से बचाए रखने में मदद करता है। जी दरअसल शहद में विटामिन बी6, विटामिन सी अमीनो एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जातें हैं, इस वजह से शहद को डाइट में शामिल करें।

छाछ : रात के खाने में दही की जगह छाछ या रायते का सेवन करना पेट को ठंडा रहता है।

अदरक : अदरक में पाए जाने वाले पौष्टिक गुण पाचन क्रिया को बनाए रखने में मदद करता है। ऐसे में रात के भोजन में अदरक को किसी भी रूप में शामिल करने से कई स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं से निजात पाया जा सकता है।