इटानगर : नागरिक उड्डयन महानिदेशक ने अरुणाचल प्रदेश में होलोंगी हवाई अड्डे के सार्वजनिक उपयोग के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को हवाई अड्डा लाइसेंस प्रदान किया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय द्वारा बुधवार शाम को लाइसेंस प्रदान किया गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय द्वारा, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (लाइसेंस धारक का नाम) को होलोंगी हवाई अड्डे, इटानगर (हवाई अड्डा का नाम और स्थान) के लिए लाइसेंस प्रदान करता है।
अरुणाचल : नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने होलोंगी हवाई अड्डे के सार्वजनिक उपयोग के लिए दिया लाइसेंस